Stack and Queue: PHP हमें कुछ ऐसे Functions भी Provide करता है, जिनका प्रयोग करके हम किसी Array को एक Stack या Queue की तरह उपयोग में ले सकते हैं।
Stack एक ऐसा Data Structure होता है जो LIFO यानी Last In First Out System पर काम करता है जबकि Queue एक ऐसा Data Structure होता है जो FIFO यानी First In First Out System पर काम करता है।
ये दोनों ही ऐसे Data Structures होते हैं, जिनमें केवल एक ही सिरे से नए Elements को Insert किया जा सकता है और केवल एक ही सिरे से किसी Element को Remove किया जा सकता है।
Stack में LIFO System के आधार पर Insert होने वाला Element हमेंशा Array के अन्त में Insert होता है और Remove होने वाला Element भी हमेंशा Array के अन्त से Remove होता है।
जबकि Queue में FIFO System के आधार पर Insert होने वाला Element हमेंशा Array के अन्त में Insert होता है और Remove होने वाला Element हमेंशा Array की शुरूआत से Remove होता है।
Array को Stack या Queue की तरह Use करने के लिए हम निम्नानुसार दिये गए चार Functions array_push, array_pop, array_shift व array_unshift का प्रयोग कर सकते हैं।
array_unshift() Function
ये Function Array के Front में एक नया Element Insert करने का काम करता है। जब हम किसी Array की शुरूआत में इस Function का प्रयोग करके नया Element Insert करते हैं, तो उस Array में Exist सभी Elements एक अपनी Current Position से एक Position आगे सरकते हैं। इसलिये Array के सभी Elements की पहले से Exist सभी Numerical Keys Modify होती हैं और अगले Index Number से Refer होने लगती हैं।
यानी जो Element पहले Index Number 0 पर था, इस Function को Use करने पर वही Element अब Index Number 1 पर सरक जाता है और ये प्रक्रिया इस Function को Use करने पर हर बार होती है।
Syntax:
int array_unshift(array array, mixed variable, …)
इस Function में हम जितने चाहें, उतने Arguments Pass कर सकते हैं। लेकिन इस Function का पहला Argument हमेंशा वह Array होता है, जिसके Front में हम नया Element Insert करना चाहते हैं, जबकि अन्य सभी Arguments वे मान होते हैं, जिन्हें Array के Front में Insert करना होता है।
ये Function Return Value के रूप में एक Integer Return करता है जो कि Array में Currently Available कुल Elements की संख्या को Represent करता है। इस Function को हम निम्नानुसार Use कर सकते हैं:
<?php $name = array( 'Jaipur'=>'Rajesh', 'Bali'=>'Mahesh', 'Rani'=>'Suresh', 'Pali'=>'Ganesh' ); ECHO "Total Elements: ". array_unshift($name, 'Manohar', 'Raj Kumar') . "\n"; print_r($name); ?> //Output Total Elements: 6 Array ( [0] => Manohar [1] => Raj Kumar [Jaipur] => Rajesh [Bali] => Mahesh [Rani] => Suresh [Pali] => Ganesh )
जैसाकि हम उपरोक्त Output में देख सकते हैं कि array_unshift() Function ने $name Array की शुरूआत में दो नए Elements “Manohar” व “Raj Kumar” Insert कर दिए हैं, जबकि पहले से Exist सभी Elements को आगे Shift कर दिया है।
array_shift() Function
ये Function Array के Front से एक Element को Remove करने का काम करता है और Remove होने वाले Element को Return Value के रूप में Return करता है। जब हम इस Function को Use करते हैं, तो Array का पहला Item Array से Remove हो जाने की वजह से Array के सभी अन्य Elements एक Index पीछे सरकते हैं। यानी ये Function array_unshift() Function का बिल्कुल Reverse काम करता है। इस Function को हम निम्नानुसार Use कर सकते हैं:
<?php $name = array( 'Jaipur'=>'Rajesh', 'Bali'=>'Mahesh', 'Rani'=>'Suresh', 'Pali'=>'Ganesh' ); print_r($name); ECHO "Item Removed from Front: " . array_shift($name) ."\n"; print_r($name); ?> Array ( [Jaipur] => Rajesh [Bali] => Mahesh [Rani] => Suresh [Pali] => Ganesh ) Item Removed from Front: Rajesh Array ( [Bali] => Mahesh [Rani] => Suresh [Pali] => Ganesh )
जैसाकि उपरोक्त Program के Output को देखकर हम समझ सकते हैं कि सबसे पहले $name नाम के Array में कुल चार Items हैं, जिन्हें हम निम्नानुसार पहले Output में देख सकते हैं:
Array ( [Jaipur] => Rajesh [Bali] => Mahesh [Rani] => Suresh [Pali] => Ganesh )
फिर हमने array_shift() Function को निम्नानुसार Use किया हैः
ECHO “Item Removed from Front: ” . array_shift($name) .”\n”;
ये Statement $name नाम के Array से First Item को Remove कर देता है, जो कि Output के रूप में हमें निम्नानुसार प्राप्त होता हैः
Item Removed from Front: Rajesh
अन्त में जब हमने फिर से $name नाम के Array को print_r() Function द्वारा Check किया, तो हमें निम्न Output प्राप्त होता हैः
Array ( [Bali] => Mahesh [Rani] => Suresh [Pali] => Ganesh )
जो कि इस बात को Represent कर रहा है कि $name Array में अब पहला Element Available नहीं है। यानी array_shift() Function ने $name नाम के Array के पहले Item को Remove कर दिया है।
array_push() Function
ये Function Array के End में एक नया Element Insert करने का काम करता है। यदि Array के अन्त में नया Element Insert हो जाता है, तो ये Function True Return करता है, जबकि विपरीत स्थिति में False Return करता है।
Syntax:
int array_push(array array, mixed variable, …)
इस Function में हम जितने चाहें, उतने Arguments Pass कर सकते हैं। लेकिन इस Function का पहला Argument हमेंशा वह Array होता है, जिसके End में हम नया Element Insert करना चाहते हैं, जबकि अन्य सभी Arguments वे मान होते हैं, जिन्हें Array के End में Insert करना होता है। इस Function को हम निम्नानुसार Use कर सकते हैं:
<?php $name = array( 'Jaipur'=>'Rajesh', 'Bali'=>'Mahesh', 'Rani'=>'Suresh', 'Pali'=>'Ganesh' ); array_push($name, 'Manohar', 'Raj Kumar'); print_r($name); ?> //Output Array ( [Jaipur] => Rajesh [Bali] => Mahesh [Rani] => Suresh [Pali] => Ganesh [0] => Manohar [1] => Raj Kumar )
जैसाकि हम उपरोक्त Output में देख सकते हैं कि array_push() Function ने $name Array के अन्त में दो नए Elements “Manohar” व “Raj Kumar” Insert कर दिए हैं।
array_pop() Function
ये Function Array के End से एक Element को Remove करने का काम करता है और Remove होने वाले Element को Return Value के रूप में Return करता है। ये Function array_push() Function का बिल्कुल Reverse काम करता है। इस Function को हम निम्नानुसार Use कर सकते हैं:
<?php $name = array( 'Jaipur'=>'Rajesh', 'Bali'=>'Mahesh', 'Rani'=>'Suresh', 'Pali'=>'Ganesh' ); print_r($name); ECHO "Item Removed from Front: " . array_pop($name) ."\n"; print_r($name); ?> Array ( [Jaipur] => Rajesh [Bali] => Mahesh [Rani] => Suresh [Pali] => Ganesh ) Item Removed from Front: Ganesh Array ( [Jaipur] => Rajesh [Bali] => Mahesh [Rani] => Suresh )
उपरोक्त Program के Output को देखकर हम समझ सकते हैं कि सबसे पहले $name नाम के Array में कुल चार Items हैं, जिन्हें हम निम्नानुसार पहले Output में देख सकते हैं:
Array ( [Jaipur] => Rajesh [Bali] => Mahesh [Rani] => Suresh [Pali] => Ganesh )
फिर हमने array_pop() Function को निम्नानुसार Use किया हैः
ECHO “Item Removed from Front: ” . array_pop($name) .”\n”;
ये Statement $name नाम के Array से Last Item को Remove कर देता है, जो कि Output के रूप में हमें निम्नानुसार प्राप्त होता हैः
Item Removed from Front: Ganesh
अन्त में जब हमने फिर से $name नाम के Array को print_r() Function द्वारा Check किया, तो हमें निम्न Output प्राप्त होता हैः
Array ( [Jaipur] => Rajesh [Bali] => Mahesh [Rani] => Suresh )
जो कि इस बात को Represent कर रहा है कि $name Array में अब अन्तिम Element Available नहीं है। यानी array_pop() Function ने $name नाम के Array के अन्तिम Item को Remove कर दिया है।
ये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्ध EBook PHP in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी रहा, तो निश्चित रूप से ये पुस्तक भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
PHP in Hindi | Page: 647 | Format: PDF