Circular Header Linked List – इस Linked List पर भी वे सभी काम किए जा सकते हैं जो किसी अन्य साधारण One – Way Linked List पर किए जाते हैं। किसी सामान्य Linked List और Circular Header Linked List दोनों में यही अन्तर है कि इस Linked List में अन्तिम Node में NULL नहीं होता बल्कि NULL के स्थान पर प्रथम Node का Pointer होता है जो कि वापस Linked List की शुरूआत को Point करता है।
इन दोनों चित्रों को देखने से ये पता चलता है कि Pointer START हमेंशा Header Node को Points करता है। START[LINK] = NULL Statement ये Indicate करता है कि Grounded Header List Empty है और START[LINK] = START ये Indicate करता है कि Circular Header List Empty है।
हालांकि हमारे Data Memory में Header List द्वारा Maintain हो सकते हैं लेकिन AVAILABLESPACE Linked List हमेंशा एक साधारण Linked List की तरह Maintain होता है। जब भी हम किसी Header List में Node शब्द का प्रयोग करते हैं तो ये शब्द किसी साधारण Node को Indicate करता है ना कि Header Node को। फिर भी किसी Header List में First Node हमेंशा Header Node को Signify करता है और First Node की Location START[LINK] होती है ना कि START, जैसाकि सभी सामान्य Linked Lists में होता है।
सामान्य Linked List के स्थान पर Circular Linked List का प्रयोग अधिक किया जाता है क्योंकि इस Linked List पर Header Node का प्रयोग करके कई Operations बहुत ही सरलता से किए जा सकते हैं। ऐसा Circular Linked List की निम्न दो विशेषताओं के कारण होता है-
- NULL Pointer का प्रयोग नहीं किया जाता है और सभी Pointers में Valid Address होता है।
- हर साधारण Node के साथ एक Predecessor होता है जिससे पहले Node को किसी Special स्थिति को Face नहीं करना पडता है।
ये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्ध EBook Data Structure and Algorithms in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी रहा, तो निश्चित रूप से ये पुस्तक भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
Data Structure and Algorithms in Hindi | Page: 433 | Format: PDF