Developer Tools Console of Web Browser – जब आप विभिन्न Web Browsers के Developer Tools या Firebug Tool को Inspect करेंगे, तो आप देखेंगे कि उन सभी Tools में “Console” नाम का एक Tab है। ये वह स्थान है, जहां पर आप Directly JavaScript Codes लिखकर सीधे ही Web Browser में Code की Functionality का प्रभाव देख सकते हैं। यही नहीं, Web Browser में Loaded किसी भी Web Page को इस Console में JavaScript Code लिखकर उस Page पर JavaScript Code के Effect को देखा जा सकता है।

जैसाकि उपरोक्त चित्र में हम देख सकते हैं कि हमने >>> Prompt पर निम्न Code लिखा है:
>>> alert(“Hello. I am from the Console.”);
जैसे ही हम इस Code को लिखकर Enter Key Press करते हैं, Web Browser में निम्न चित्रानुसार एक Alert Window Display होने लगता है, जिसमें उपरोक्त Code में लिखा गया Message ही होता है:

यदि हम एक से ज्यादा Lines का JavaScript Code लिखना चाहें, तो सभी Codes के अन्त में “Semicolon” का प्रयोग करते हुए Multiple Lines का Code लिख सकते हैं। जैसे-

यदि हम चाहें तो इस Firebug Tool के इस Console को Multiline Mode में भी Open कर सकते हैं। इसके लिए हमें इस Tool के Bottom Right में दिखाई देने वाले Red Color के Button को Click करना होता है। परिणामस्वरूप यही Console निम्नानुसार Multiline Mode में दिखाई देने लगता है:

जब हम Firebug के Console को Multiline Mode में Use करते हैं, तो JavaScript Code को Interpret करने के लिए हमें Enter Key के स्थान पर Ctrl+Enter Key Combination को Use करना पडता है।
इसी तरह से Google Chrome Web Browser में यदि Ctrl+Shift+J Key Combination Use किया जाए, तो हमारे सामने निम्नानुसार Google Chrome का Default JavaScript Console Display हो जाता है, जिसे हम ठीक Firebug Console की तरह ही Use कर सकते हैं:

जबकि यदि हम चाहें तो Google Chrome के Firebug Lite Version के Console को Function Key F12 द्वारा Activate कर सकते हैं और ये हमें निम्नानुसार दिखाई देता है:

जबकि इसी को Multiline Mode में Open करने पर ये निम्नानुसार दिखाई देता है:

इसी तरह से Apple Safari Web Browser का Developer Tool Exactly Google Chrome के Default Developer Tool की तरह दिखाई देता है, जो कि कुछ निम्नानुसार होता है:

Apple Safari Web Browser के Developer Tools को Activate करने के लिए हम Ctrl+Alt+I Key Combination का प्रयोग कर सकते हैं।
इसी तरह से हम Internet Explorer का भी Console Use कर सकते हैं, जो कि निम्नानुसार होता है:

चूंकि, ये Developer Tool लगभग पूरी तरह से Firebug के समान है, इसलिए हम इसे भी Multiline Mode में Use कर सकते हैं, जिसके लिए हमें इस Developer Tools के Bottom Right में दिखाई देने वाले Up-Arrow को Click करना होता है। Multiline Mode में ये निम्नानुसार दिखाई देता है:

Multiline Mode में पूरे JavaScript Code को Run करने के लिए हमें Ctrl+Enter Key Combination को Use करना होता है अन्यथा हम “Run script” Button पर Click भी कर सकते हैं।
ये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्ध EBook jQuery in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी रहा, तो निश्चित रूप से ये पुस्तक भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
jQuery in Hindi | Page:711 | Format: PDF