JDBC Connection Example

JDBC Connection Example: जावा में java.sql नाम के Package में किसी Database से Connection स्थापित करने से सम्बंधित Classes Define की गई हैं। हम किसी एक Application में एक या एक से ज्यादा Databases से Connection स्थापित करने के लिए एक या एक से ज्यादा Connection Objects Create कर सकते हैं। Database से Connection Establish करने के लिए हमें JDBC-ODBC Driver को Operating System में Register करवाना होता है।

इस Driver को Register करवाने के लिए हमें Class नाम की Class के forName() नाम के Method को Call करना होता है। Driver को Operating System में Register करवाने के बाद DriverManager Class के getConnectoin() Method को Call करके Data Source व Front End के बीच Connection Establish करना होता है।

किसी Database को Identify करने के लिए हमें उस Database की Location का पता लगाना होता है। JDBC URL एक String होता है, जो किसी Database को Identify करता है। ये JDBC URL निम्नानुसार तीन हिस्सों में बंटा होता है:

    <Protocol>:<Sub – Protocol>:<Sub – Name>

इस String में

<Protocol>                      

    एक JDBC URL में इस स्थान पर हमेंशा jdbc होता है।

<Sub – Protocol>           

Database से Front-End को किस प्रकार से Connect किया जा रहा है, इस Connectivity के Mechanism को इस स्थान पर Specify किया जाता है। सामान्‍यतया जब Database से Data को Retrieve करने का तरीका ODBC-JDBC Bridge होता है, तब इस Sub-Protocol के स्थान पर odbc का प्रयोग किया जाता है।

<Sub – Name>

इस स्थान पर हमें उस Database का नाम Specify करना होता है, जिससे हम Front-End को Connect करना चाहते हैं।

मानलो कि हम Java Front-End से MS-Access में बनाए गए Address नाम के Database को Connect करने के लिए ODBC AddressDSN का प्रयोग करना चाहते हैं। इस ODBC Driver का प्रयोग करके AddressDSN नाम के Database को Java Front-End से Connect करने के लिए हमें निम्नानुसार Statements लिखने होते हैं:

सबसे पहले JDBC URL Create करना होता है, जो कि इस स्थिति में निम्नानुसार होता है:

    String connectionURL = “jdbc:odbc:AddressDSN”;

अब Database से Connection Establish करने के लिए हमें Class नाम की Class के forName() Method को Call करके अपने Operating System को ये बताना होता है कि हम किस Driver का प्रयोग करके Front-End से Databases को Connect करना चाहते हैं।

चूंकि हम जावा के “JdbcOdbcDriver” का प्रयोग करके जावा Front-End से Data Source को Connect करना चाहते हैं, इसलिए हमें जावा Compiler को निम्नानुसार Driver Specify करना होता है:

    Class.forName(“sun.jdbc.odbc.JdbcOdbcDriver”);

Driver Specify करने के बाद हमें एक Connection Object Create करना होता है। फिर Data Source से Connection स्थापित करने के लिए DriverManager के लिए getConnectoin() Method को Call करके उसमें JDBC URL Argument के रूप में Pass करना होता है। इसके लिए हमें निम्नानुसार Statement लिखना होता है:

    Connection conDatabase = DriverManager.getConnection(connectionURL);

इन तीनों Statements को हम निम्नानुसार एक साथ Specify कर सकते हैं:

String connectionURL = “jdbc:odbc:AddressDSN”;
Class.forName(“sun.jdbc.odbc.JdbcOdbcDriver”);
Connection conDatabase = DriverManager.getConnection(connectionURL);

Java Programming Language in Hindiये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्‍ध EBook Java in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी रहा, तो निश्चित रूप से ये पुस्तक भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। 

Java Programming Language in Hindi | Page: 682 | Format: PDF

BUY NOW GET DEMO REVIEWS